0

Past Perfect Tense
जिस वाक्य के क्रिया के अंत में चूका था, चुकी थी, चुके थे, आ था, इ थी, या था, यी थी आदि लगा रहे तो हम समझेंगे कि यह वाक्य Past Perfect Tense का है |  

Structure - All Subject + had + v3 + complement.
Example -
मैं खा चूका था -  I had eaten.
मैंने श्याम को देखा था - I had seen shyam.
वह स्कुल गया था - He had gone to school.
राम सो चूका था - Ram had slept.
लडको ने कुर्सी तोड़ी थी - The boys had broken the chair.

Try to solve
मैं खेल चूका था |
हमलोग पढ़ चुके थे |
तुम खा चुके थे |
सीता जा चुकी थी |
उसने कड़ी मेहनत की थी |
उसने मेरी कलम तोड़ दी थी |
वे लोग खा चुके थे |
वह पटना गया था |
मैंने काम कर लिया था |
Negative Sentences
Structure - All Subject + had + not + v3 + complement

Example -
मैंने श्याम को नहीं देखा था | - I had not seen shyam.
राम ने मोहन को नहीं पीटा था - Ram had not beaten Mohan.
Try to Solve 
बच्चे स्कुल नहीं गए थे |
सूर्य अस्त नहीं हुआ था |
हमलोगों ने ये पेड़ नहीं काटा था |
उसने कोई चोर नहीं पकड़ा था |
तुम सच नहीं बोलते थे |

Interrogative Sentences and Negative Interrogative Sentences 
Structure - (i) Had + All Subject + v3 + complement ?
(ii) 
Had + All Subject + not + v3 + complement ?
Structure - (i) What/How/When/What + Had + All Subject + v3 + complement ?
(ii)What/How/When/What+ 
Had + All Subject + not + v3 + complement ?
Example -
क्या तुमने राम को पीटा था ? - Had you beaten ram ?
क्या तुमने राम को नहीं पीटा था ? - Had you not beaten ram ?
तुमने राम को क्यों पीटा था ? - Why had you beaten ram ?
तुमने राम को क्यों नहीं पीटा था ? - Why had you not beaten ram ?
Try to Solve
क्या वे लोग यंहा आये थे ?
क्या राम ने अपना काम किया था ?
क्या बच्चे सो चुके थे ?
क्या आपका भाई आया था ?
क्या आपने नहीं खाया था ?
क्या आपने श्याम को नहीं देखा था ?
क्या राम ने झूठ बोला था ?
क्या वह अपना काम नहीं कर चुकी थी ?
आपने यह काम क्यों नहीं किया था ?
आपने क्या किया था ?
वे लोग कंहा गए थे ?
बच्चे क्यों नहीं सोये थे ?
राम वंहा क्यों नहीं गया था ?
तुमने राम की मदद क्यों नहीं की थी ?

Post a Comment

 
Top