0

Present Indefinite Tense
जिस क्रिया के अंत में ता है, ती है, ते है, ती हूँ आदि लगा रहे तो हम समझेंगे कि वाक्य Present Indefinite Tense का है|
Structure - Subject + v1/v5 + Complement.


 Example -
मैं जाता हूँ - I go.
हमलोग खाते है - we eat.
वह जाती है - She goes.
राम खाता है - Ram eats.
मैं एक पुस्तक पढता हूँ - I read a book.
मैं स्कूल जाता हूँ - I go to school.
सूर्य पूरब में उगता है - The sun rises in the east.
मैं यह काम करता हूँ - I do this work.
गाय दूध देती है - The cow gives milk.
गायें दूध देती है - cows give milk.
Try to solve

मैं खाता हूँ |
हमलोग पढ़ते है |
तुम खेलते हो |
आपलोग पढ़ते है
वह जाता है |
वह जाती है |
राम जाता है |
राम और श्याम जाते है |
मेरे पिताजी मुझे प्यार करते है |
मेरी माँ मुझे प्यार करती है |
वह मुझे जानता है |
वह मुझे पढ़ाती है |
राम और सीता पढ़ते है |
तुम भारत में रहते हो |
राम और श्याम रात में पढ़ते है |
Negative Sentences
Structure - subject + do not/does not +v1+complement 



Example -
मैं नहीं खाता हूँ - I do not eat.
राम नहीं खाता है - Ram does not eat.
हमलोग नहीं पढ़ते है - We don't read.
तुम स्कुल नहीं जाते हो - You don't go to school.
गाय मांस नहीं खाती है - The cow doesn't eat meat.
गायें मांस नहीं खाती है Cows don't eat meat.
मेरी गाय दूध नहीं देती है - My cow does not give milk.
मेरी गायें दूध नहीं देती है - My cows do not give milk.
राम और श्याम नहीं पढ़ते है - Ram and Shyam do not read.
Try to Solve
मैं नहीं हँसता हूँ |
मैं नहीं गाता हूँ|
तुमलोग नहीं पढ़ते हो |
हमलोग तुमको प्यार नहीं करते है |
तुम अंग्रेजी नहीं जानते हो |
तुम अपने देश को प्यार नहीं करते हो |
आपलोग काम नहीं करते है |
आपकी पत्नी आपकी मदद नहीं करती है |
वह पटना में नहीं रहता है |
वह तुमको पसंद नहीं करती है |
सीता और गीता काम नहीं करते है |
Interrogative sentences  and Negative Interrogative Sentences
Structure - Do/Does + S + v1 + Complement ?
Structure - Do/Does + S + Not + v1 + 
Complement ?
Structure - What/When/where/Why/how/Whom + Do/Does + S + v1 + Complement ?
Structure - What/When/where/Why/how/Whom + Do/Does + S + not + v1 + Complement ?

 [note -Do not/ does not को  Don't/Doesn't भी लिख सकते है] 

Example -
क्या मैं खाता हूँ ? - Do I eat ?
क्या सीता गाती है ? - Does Sita sing ?
क्या वह आता है ? - Does He come ?
क्या मेरी माँ खाना बनाती है ? - Does My mother cook food ?
क्या आप व्यायाम करते है ? - Do you take exercise ?
क्या आप अंग्रेजी नहीं जानते है ? - Do You not know english ?
क्या सीता गाना नहीं गाती है ? - Does Sita not sing a song ?
क्या कुत्ते रात में नहीं भोंकते है ? - Don't dogs bark at night ?
आप कंहा  रहते है ? - Where do you live ?
वे सब कंहा पढ़ते है ? - Where do they read ?
सीता क्या खाती है ? - What does sita eat ?
मैं क्या चाहता हूँ ? - What do i want ?
आपका भाई कैसे पढता है ? - How does your brother read ?
वे लोग कब काम करते है ? - When do they work ?
तुम किन्हें पसंद करते हो ? Whom do you like ?
तुम क्यों नहीं पढ़ते हो ? - Why do you not read ?
सीता क्यों नहीं गाना गाती है ? - Why does sita not sing a song? or Why doesn't sita sing a song?
बच्चे क्यों नहीं आते है ? - why do the children not come ? or Why don't the children come ?
Try to Solve
क्या मैं खाता हूँ ?
क्या तुम गाते हो ?
क्या वह गाती है ?
क्या वे लोग व्यायाम करते है ?
क्या वे लोग धुम्रपान करते है ?
क्या तुम्हारा भाई अंग्रेजी जानता है ?
क्या सीता कि बहन अंग्रेजी जानती है ?
क्या आपके भाई सब दिल्ली में रहते है ?
क्या आप लोग विज्ञान नहीं जानते है ?
क्या मैं तुमसे प्यार नहीं करता हूँ ?
क्या वह श्याम कि मदद नहीं करता है ?
क्या तुम भात नहीं खाते हो ?
क्या रामू बाजार नहीं जाता है ?
क्या लता अंग्रेजी नहीं जानती है ?
क्या तुम रेखा को जानते हो ?
राम क्या पढता है ?
तुम क्या चाहते हो ?
आप क्या करते है ?
राम कंहा रहता है ?
वे कब पढ़ते है ?
तुमलोग कब सोते हो ?
वे लोग कैसे रहते है ?
तुम झूठ क्यों बोलते हो ?
राम स्कुल क्यों जाता है ?
तुम किन्हें पसंद करते  हो ?
मैं सब कुछ क्यों नहीं जानता हूँ ?
आपका बेटा प्रतिदिन स्कुल क्यों जाता है ?
मैं कैसे नहीं पढता हूँ ?
वह क्यों नहीं हँसती है ?
भगवान् कंहा नहीं रहते है ?
वह क्यों नहीं रोती है ?
तुमलोग किसी को नहीं जानते हो ?
आप सुबह क्यों नहीं उठते है ?
तुम दिल्ली में क्यों नहीं रहते हो ?
 [note- जब "क्या" Subject के पहले आता है, तब Do/Does का प्रयोग होता है, "what" का नहीं, परन्तु जब "क्या" subject के बाद आता रहता है, तो What का प्रयोग do/does के पहले होता है]

Post a Comment

 
Top