0

जब वाक्य के अंत में हूँ, है, हो, या हैं रहे और ये वाक्य में मुख्य क्रिया का काम करते हो, तो वाक्य के कर्ता के अनुसार am/is/are का प्रयोग होता है, जैसा कि आप देख सकते है -



Structure - Subject + Is/Are/Am + complement.     
अब इन वाक्यों को ध्यान से देखें :-
1. मैं गरीब हूँ | - I am poor.
2. हमलोग धनी हैं | - We are rich.
3. तुम वीर हो | - You are brave.
4. आपलोग स्वस्थ हैं | - You are healthy.
5. वह (पुलिंग) लम्बा है | - He is tall.
6. वह (स्त्री) लम्बी है | - She is tall.
7. वह (निर्जीव) लम्बा है | - That is strong.
8. लड़के नटखट हैं | - The Boys are naughty.
9. मेरा दोस्त उदास है | - My friend is sad.
10. तुम और  मैं  प्रसन्न हूँ | - You and I are happy.
11.  राम  और श्याम अच्छे हैं | - Ram and Shyam are good.
12. राम अच्छा है | - Ram is good.
13. भारतीय बहादुर हैं | - Indians are brave.

Try to solve
मैं खुश हूँ | 
मैं चालक हूँ |    
तुम मेहनती हो |
आपलोग मेहनती हैं |
आप बहादुर हैं |
हमलोग अमीर हैं |
हमलोग दयालु हैं |
राम तेज है |
श्याम उदास है |
वह मोटा है |
वह मोटी है |
वह दुबली है |
ललन मजबूत है |
वह (निर्जीव) कड़ा है |
राम और श्याम अमीर हैं |
बच्चे उदास हैं |
वे लोग स्वस्थ हैं |
तुम पागल हो |
वह पागल है |
सीता सुन्दर है |
मोहन डरपोक है |
मेरा भाई चालक है |
सीता कमजोर है |
वह भूखा है |
वे कठोर हैं |
तुम और मैं भूखा हूँ |
राम और मैं प्रसन्न हूँ |
तुम और सीता अमीर हो |
राम और श्याम तेज हैं |
वे लोग मजबूत और मेहनती हैं |
राम और मदन बहादुर और तेज हैं|

Negative sentences (नकारात्मक वाक्य)
अब ऐसे वाक्यों पर विचार करें जो नकारात्मक हैं, जैसे - मैं खुश नहीं हूँ | वे लोग किसान नहीं हैं |
     ऐसे वाक्यों का अनुवाद करना बहुत ही आसन है | बस, आप am/is/are  के बाद not लगा दें |
Structure - Subject + Is/Are/Am + not + complement.      
अब इन वाक्यों को ध्यान से देखें :-
1. मैं बुरा नहीं हूँ | - I am not bad.
2. तुम चालक नहीं हो | - You are not clever.
3. हमलोग कठोर नहीं हैं | - We are not cruel.
4. लड़के कमजोर नहीं हैं | - The boys are not weak.
5. राम और श्याम मेहनती नहीं हैं | - Ram and Shyam are not laborious.
6. वह चोर नहीं है | - He is not thief.
7. वे लोग शिक्षक नहीं हैं | - They are not teachers
Try to Solve 

मैं दुखी नहीं हूँ |
मैं डरपोक नहीं हूँ |
हमलोग भूखे नहीं हैं |
आपलोग मेहनती नहीं हैं |
गीता कुरूप नहीं है |
राम आलसी नहीं है |
मेरा भाई बहरा नहीं है |
वह मोटी नहीं है |
मेरे पिताजी डॉक्टर नहीं हैं |
वे लोग अभियंता नहीं है |
आपलोग चोर नहीं हैं |

Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
इसमे आप पाएंगे की वाक्य "क्या" से शुरू होता है जैसे - क्या तुम खाते हो ? क्या तुम चोर हो ? आदि.....
Structure - Am/Is/Are + Subject + complement (पूरक) ?
Example -
क्या मैं अँधा हूँ ? - Am I blind ?
क्या आप बहरे है ? - Are You deaf ?
क्या वह मोटी है ? - Is she fat ?
क्या बच्चे भूखे है ? - Are the children hungry ?
क्या वह नाविक है ? - Is he a sailor ?
Try to Solve
क्या मैं पागल हूँ ?
क्या तुम तैयार हो ?
क्या हमलोग गलत हैं ?
क्या वे लोग थके हैं ?
क्या सीता निर्दोष है?
क्या आपका भाई तेज है ?
Negative Interrogative Sentences
Structure - Am/Is/Are + Subject + not + Complement ?
Example -
क्या तुम चोर नहीं हो ? - are you not thief ?
क्या आपलोग बीमार नहीं हैं ? - Are you not ill ?
क्या वह चोर नहीं  है ? - Is he not a thief ?
क्या वह मोटी नहीं है ? - Is she not fat ?
Try to Solve
क्या बच्चे नटखट नहीं हैं ?
क्या मैं भाग्यशाली नहीं हूँ ?
क्या वह बेईमान नहीं हैं ?
क्या हमारे देश में के नेता महँ नहीं हैं ?
क्या मैं छात्र नहीं हूँ ?
क्या तुम एक किरानी हो ?
क्या वह नर्तकी नहीं है ?
क्या वे लोग डाकू नहीं हैं ?
Use of How/Why
इस तरह के वाक्य में subject के बाद "क्या" होता है | जैसे - मैं कैसे चोर हूँ ?
Structure - How/why + am/is/are + subject + complement ?
Example -
मैं कैसे भाग्यशाली हूँ ? - How am I lucky ?
हमलोग कैसे गरीब हैं ? - how are we poor ?
आप क्यों  दुखी हैं ? - why are you sad ?
 Try to solve
मैं कैसे बेईमान हूँ ?
वह क्यों तैयार है ?
सीता क्यों अनुपस्थित है ?
तुम क्यों परेशान हो ?
हमलोग कैसे गरीब हैं ?
मरीज क्यों दुखी है ?

जब वाक्य में how / why के साथ साथ not भी रहे जैसे- तुम क्यों तैयार नहीं हो ? आदि .......
Structure - How/why + are/is/am +subject+ not + complement ?
Example -
हमलोग कैसे नेता नहीं हैं ? - How are we not leaders ?
आपके पिताजी कैसे एक कवि नहीं हैं  ? - How is your father not a poet ?
तुम एक डॉक्टर क्यों नहीं हो ? - Why are you not a doctor ?
मैं अच्छा कैसे नहीं हूँ ? - how am i not good ?
Try to solve
मैं कैसे एक अच्छा आदमी नहीं हूँ ?
आप एक डॉक्टर क्यों नहीं हैं ?
पिताजी तैयार क्यों नहीं हैं ?
आप क्यों नियमीत नहीं हैं ?
तुम प्रसन्न क्यों नहीं हो ?
मैं कैसे दयालु नहीं हूँ ?
वे लोग संतुष्ट क्यों नहीं हैं ?

अब हम कुछ ऐसे वाक्यों पर विचार करेंगे जिसके अंत में "होता है", "होती है", "रहता है", "लगता है" आदि रहता है | ऐसे वाक्यों से जब किसी का स्वभाव सूचित हो तो उसकी अंग्रेजी Is/Are/Am से बनती है | जैसे - दूध उजला होता है |
Example  -
दूध मीठा होता है | - Milk is sweet.
पानी ठंढा होता है | - water is cold. 
चीनी मीठी लगती है | - Sugar is sweet.
चीनी मीठी होती है | - Sugar is sweet.
सूर्य गर्म होता है | - The sun is hot.
Try to solve
साधू दयालु होते है |
गाय नेक होती है |
आम मीठा लगता है |
कोयला काला होता है |
सिंह मजबूत होता है |

Negative Sentences
Example -
सोना काला नहीं होता है | - Gold is not Black.
बर्फ गर्म नहीं होती है | - Ice is not Hot.
Try to Solve 
गरीब लोग बेईमान नहीं होते है |
सांप वफादार नहीं होता है |
साधू बेईमान नहीं होते है |
कोयला उजली नहीं होती है |
दूध काला नहीं होता है |
मनुष्य जन्म से (by birth) बुरा नहीं होता है |
Interrogative sentences
Example -
क्या दूध लाभदायक होता है ? -  Is milk useful ?
क्या बच्चे बुरे होते है ? - Are children bad ?
Try to Solve
क्या गायें सीधी होती है ?
क्या फल लाभदायक होता है ?
क्या सोना पीला होता है ?
क्या धनि प्रसन्न रहते है ?
क्या दूध मीठा होता है ?
Negative Interrogative Sentences
Example -
क्या दूध लाभदायक नहीं होता है ? -  Is milk not useful ?
क्या सांप डरावना नहीं होता है ? -Is a snake not fearful ?
Try to solve
क्या शिक्षक दयालु नहीं होते है ?
क्या अंग्रेजी दावा लाभदायक नहीं होती है ?
क्या आम मीठा नहीं होता है ?
क्या भारतीय किसान मेहनती नहीं होते है ?
क्या बनावटी फुल सुन्दर नहीं होते है ?
Use of How/ Why
Example -
माँ दयालु क्यों होती है ? - why is a mother kind ?
चीनी मीठी क्यों लगती है ? - why is sugar sweet ?
दूध लाभदायक कैसे होता है ? - How is milk useful ?
Try to Solve
दूध क्यों मीठा होता है ?
साधू क्यों दयालु होते है ?
सांप कैसे डरावना होता है ?
भारतीय छात्र कैसे मेहनती नहीं होते है ?
सिंह क्यों मजबूत होता है ?
फुल सुन्दर क्यों होता है ?

Final exercise 
१.
राम और शेम दोस्त है | राम उदास है, परन्तु श्याम प्रसन्न है |
श्याम : तुम उदास क्यों हो ? तुम प्रसन्न क्यों नहीं हो ?
राम : मैं उदास हूँ, क्योंकि मेरा भाई बीमार है |
श्याम : तुम्हारा भाई क्यों बीमार है ? क्या वह हमेशा बीमार रहता है ? क्या वह अस्वस्थ है ?
राम : हाँ, वह अस्वस्थ और कमजोर है | वह मजबूत नहीं है |
श्याम : क्या वह नेक और विनम्र है ?
राम : हाँ, वह नेक और विनम्र है | वह घमंडी नहीं है |
२.
भारतीय किसान मेहनती है | वे फुर्तीले और मजबूत है | वे गरीब है, परन्तु वे आलसी और बेकार नहीं है | मैं तैयार हूँ, पर आप तैयार नहीं है | आप क्यों तैयार नहीं है ? वह पागल नहीं है | वह असंतुष्ट है | वह क्यों नियमित नहीं है ? वह अस्वस्थ और कमजोर है, इसलिए वह नियमित नहीं है | क्या तुम्हारी माँ दयालु है ? वह दयालु है | क्या आप थके है ? नहीं, मैं थका नहीं हूँ | मैं बूढ़ा और कमजोर हूँ, परन्तु थका नहीं हूँ | 

Post a Comment

 
Top